संक्षिप्त विवरण छात्रवृत्ति योजना

1. अनुसूचित जाति एवं जनजाति से सम्बंधित छात्र हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति समेकित(stipend) योजना:-

·        विद्यार्थी  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति  से सम्बंधित होना चाहिए|

·         विद्यार्थी हरियाणा निवासी होना चाहिए|

·        महाविद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए |

·        विद्यार्थी की महाविद्यालय में उपस्थिति 70% से अधिक होनी चाहिए|

·        अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विधार्थियों के कल्याण के लिए समेकित सटाइफण्ड योजना तथा पुस्तक भत्ता प्रदान किया जाता हैं |

·        पुस्तक भत्ता 2000/- रु. प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं |

·        विद्यार्थियों को  प्रतिमाह 1000/-रु. प्रदान किये जाते हैं ,जोकि वर्ष में 12000/- रु. होती हैं |

 

2.    पोस्ट मेट्रिक पिछड़ा जाति कल्याण छात्रवृति योजना :-

·         विद्यार्थी हरियाणा निवासी होना चाहिए|

·         महाविद्यालय का नियमित विद्यार्थी होना चाहिए |

·         विद्यार्थी की महाविद्यालय में उपस्थिति 70% से अधिक होनी चाहिए|

·         विद्यार्थियों के अभिभावकों की वार्षिक आय 1,50,000/- रु. से कम होनी चाहिए |

 

3.    सभी स्नातक छात्राओं हेतु मेरिट छात्रवृत्ति योजना :-

·         10 टॉपर्स छात्राओं को जिन्होंने 10+2 कक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किये हों |

·         3000/- रु. प्रतिवर्ष उन छात्राओं  को  दिये जाते हैं |

·         यह योजना तृतीय वर्ष तक नवीनीकरण के माध्यम से प्रदान की जाएगी |

 

 हरियाणा सरकार मेरिटोरियस प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना:-

·         यह छात्रवृत्ति कॉलेज स्तर पर मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा (सामान्य श्रेणी , एस० सी० श्रेणी) को 5000/- रु. प्रतिवर्ष दी जाती हैं |

·         2. द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली वाले छात्र व छात्रा (सामान्य श्रेणी , एस० सी० श्रेणी) को 3000/- रु. प्रतिवर्ष दी जाती हैं |

·         3. तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र व छात्रा (सामान्य श्रेणी , एस० सी० श्रेणी) को 2000/- रु. प्रतिवर्ष दी जाती हैं |

 

5.    केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में मेरिट प्राप्त छात्र व छात्रा हेतु हरियाणा सरकार की छात्रवृत्ति योजना:-

·         यह छात्रवृति महाविद्यालय के दो छात्रों(एक छात्र व एक छात्रा ) को cbse की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने पर हरियाणा के शिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु प्रोत्साहित करने के लिए दी जाती हैं |

·         यह छात्रवृत्ति वास्तविक शुल्क से 25000/- और 1,00,000 तक प्रदान की जाएगी|

 

6.    स्वतंत्रता संग्रामी सेनानियों के बच्चों हेतु छात्रवृत्ति योजना:-

·         यह छात्रवृत्ति स्वतंत्रता संग्रामी सेनानियों के बच्चों को 1000/- प्रतिवर्ष प्रदान कि जाती हैं |

·         पुस्तके खरीदने के लिए 2000/-रु. प्रतिवर्ष दिए जाते हैं |

 

7.    स्टेट मेरिट छात्रवृत्ति योजना:-

·         यह छात्रवृत्ति बोर्ड/विश्विद्यालय की मेरिट सूची में आने वाले विधार्थियों को स्नातक  स्तर पर 300/- रु. प्रतिमाह एक वर्ष तक दिए जाते हैं |

·         यह छात्रवृत्ति बोर्ड/विश्विद्यालय की मेरिट सूची में आने वाले विधार्थियों को स्नातकोत्तर स्तर पर 450/- रु. प्रतिमाह एक वर्ष तक दिए जाते हैं |

 

8.    निम्न आय वर्ग से सम्बब्धित विधार्थियों हेतु छात्रवृत्ति योजना:-

·         यह छात्रवृत्ति महाविद्यालय के आर्थिक रूप से कमजोर विधार्थियों को जिनके अभिभावकों कि वार्षिक आय 12,000/- रु. से कम हैं ,उन्हें  27/-रु. प्रतिमाह ट्यूशन फीस, परीक्षा शुल्क और अन्य धन राशि प्रदान की जाएगी|