Events and Activities Details
Event image

Voter awarness programme for new vote Registration


Posted on 21/08/2026

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० (डॉ०) दलबीर सिंह के निर्देशन तथा महाविद्यालय प्रशासनिक प्रभारी डॉ० सुरेंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। महाविद्यालय के नए मतदाता पंजीकरण के नोडल अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाना चाहिए। इस अवसर पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के प्रभारी डॉ. सवीन ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मताधिकार केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने नए मतदाता बनने की प्रक्रिया तथा मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. विरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा देश के लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और प्रत्येक पात्र युवा का मतदाता के रूप में पंजीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को संदेश दिया गया— “मेरा वोट, मेरा अधिकार — मजबूत लोकतंत्र का आधार।” महाविद्यालय के सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवाएँ और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। इस अवसर पर ओमबीर, पवन, प्रदीप, अजय सिंह, अंजना, मृणाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।